spot_img
33.1 C
Varanasi
Saturday, March 28, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ ब्लाक में पौधरोपण कार्य तेजी पर

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक में पौधरोपण के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्ति हेतु पौधरोपण का कार्य तेजी पर है।संयुक्त बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा के अनुसार इस वर्ष पूरे 75 ग्राम पंचायतों में 83172 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जिसको शत प्रतिशत प्राप्ति हेतु सचिवों को कड़े निर्देश के साथ मास्टर रोल जारी कर दिए गए हैं और पौधे भी पहुँच गए हैं।इस वर्ष ग्राम प्रधान पंचायत सहायक रोजगार सेवक सफाई कर्मी तक को कार्य मे सहयोग के लिए सूचना भेजी गई है।अधिकतर ग्राम पंचायतों में गड्डो की खुदाई जून महीने में किया जा चुका है।चौका औरा भोहर जमुनीपुर मुर्दहा भौमि वीरापट्टी पश्चिमपुर समेत सभी ग्राम पंचायतों में छायादार के साथ फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं।सार्वजनिक स्थलों को खासकर चिन्हित किये गए है।

अमृत सरोवरों सम्पर्क मार्गो,पंचायत भवन स्कूल प्रांगण पर प्राथमिकता के साथ लगेंगे।एडीओ स्तर के अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जब भी गाँव का दौरा करें तो पौधरोपण की प्रगति से ब्लाक मुख्यालय को अवगत कराते रहें।जिला ग्राम प्रधान संघ के महामंत्री मधुवन यादव के अनुसार ग्राम पंचायतों को अधिकाधिक फलदार पौधे मुहैया कराने की मांग बैठक में की गई थी लेकिन नर्सरियों से उपयुक्त पौधे ग्राम पंचायतों को नही मिली साथ ही सुरक्षा की व्यवस्था न होने से हर वर्षो की भांति केवल पौधरोपण होगा पेंड बनने से पहले बर्बाद होंगे।पौधों की सुरक्षा की व्यवस्था का आदेश नितांत जरूरी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp