spot_img
33.1 C
Varanasi
Saturday, March 28, 2026

Buy now

spot_img

दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को राजातालाब पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को राजातालाब पुलिस ने बुधवार को किया गिरफ्तार भेजा जेल।आपको बता दे कि आरोपी नितीश पटेल एवं चन्द्रशेखर पटेल निवासी ग्राम ऊँचगाँव थाना लोहता वाराणसी को मुखबिर की सटीक सूचना पर नहर के पास पुलिस चौकी वीरभानपुर थाना राजातालाब से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों पर मृतका दीपा पटेल 23 वर्ष को कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप है था।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगला प्रसाद निवासी ग्राम बहोरनपुर थाना राजातालाब वाराणसी की पुत्री दीपा पटेल उम्र 23 वर्ष की शादी ग्राम ऊँचगाँव थाना लोहता के निवासी नितीश पटेल पुत्र श्री शेखर पटेल के साथ हुई थी।शादी के उपरांत से ही नितीश पटेल अपनी पत्नी दीपा से दहेज में तीन लाख रुपये एवं बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।उक्त प्रकरण में दीपा की सास सुखमती देवी एवं ससुर शेखर पटेल भी सहयोग करते थे और दहेज के लिए ताना मारते थे।बीते 16 जून 2025 को नितीश ने दीपा को बगीचे में बुलाकर ठंडा (पेप्सी) में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया,जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई और नितीश मौके से फरार हो गया।पीड़िता को परिजन बीएचयू अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।वादी की तहरीर के आधार पर थाना राजातालाब पर दहेज हत्या के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी,विवेचना के दौरान बुधवार को आरोपी नितिश पटेल पुत्र चन्द्रशेखर पटेल निवासी उचगाँव थाना लोहता व चन्द्रशेखर पटेल पुत्र शोमारु पटेल निवासी उचगाँव थाना लोहता जनपद वाराणसी ससुर 47 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp