spot_img
33.1 C
Varanasi
Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_img

स्क्रैप भंडार में लगी आग राजातालाब पुलिस दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के मातलदेई चौकी अंतर्गत जगरदेवपुर गाँव मे गुरुवार को स्क्रैप भंडार में आग लग गयी जिसकी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुँच दमकल को सूचना देते हुए ग्रामीणों के मदद से आग बुझाने का प्रयास जेसीबी से कूड़ा कबाड़ हटाकर करने लगे जिसके बाद पहुँची दमकल की दो गाड़ियों ने पानी की बौछार से आग पर काबू पाया।वही चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल ने बताया कि बीएलडब्लू से निकलने वाला कूड़ा कबाड़ स्क्रैप आदि अजय कुमार सिंह निवासी जगरदेवपुर द्वारा ग्राम जगरदेवपुर में लाकर डंप किया जाता है।

पास में रोहनिया थाने की गाड़ियों को सीज कर जमा किया जाता है वहां पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ कूड़ा जलाया गया था जिससे आग फैल कर बड़े कूड़े के भंडार पर आग लग गई थी

मौके पर ग्रामीणों की मदद से जेसीबी बुलाकर बचे हुए कूड़े को अलग किया गया।पीड़ित द्वारा तहरीर मिलने के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगजनी में लगभग एक से डेढ़ लाख की क्षति हुई है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp