spot_img
37 C
Varanasi
Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_img

साहब मनबढो ने बेटी के साथ किया छेड़खानी मिर्जामुराद पुलिस नही कर रही कार्यवाही,सीपी दरबार पहुँचा पीड़ित परिवार लगाया न्याय की गुहार

एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गाँव के रहने वाले हरिश्चन्द्र बिंद शनिवार को अपने पूरे परिवार के साथ पुलिस आयुक्त वाराणसी के दरबार पहुँच प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय संगत कार्यवाही की माँग किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड़िया गाँव निवासी हरिश्चन्द्र ने सीपी को दिए हुए तहरीर में गाँव के ही डॉक्टर,राजमणि,राहुल,नंदन,सतीश पर आरोप लगाया गया है कि शनिवार को इन लोगो ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये घर मे घुसकर तोड़फोड़ करने के बाद सामान उठा ले गए इसका विरोध जब पीड़ित की पुत्री पूजा ने की तो राजमणि डॉक्टर सनी अनिल कुमार नंदन राहुल मिलकर उसे अपमानित व बेइज्जत करने की नीयत से उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ छेड़खानी भी किये पीड़ित ने यह भी बताया कि मिर्जामुराद पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही मनबढो पर नही की गयी।

वही इस बाबत सीपी कार्यालय पर जनसुनवाई कर रहे एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने मामले का संज्ञान लेते हुए मिर्जामुराद पुलिस को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही जांचोपरांत करने का निर्देश दिया है वही एसीपी ने यह भी बताया कि जिसके द्वारा अपने पुत्री के साथ इस प्रकार की घटना बतलाई जा रही है उसके पूरे परिवार के खिलाफ बीते 26 जून 2025 को शर्मिला देवी द्वारा दलित उत्पीड़न सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है जिसकी जाँच स्वयं मेरे द्वारा की जा रही है।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp