एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-किशोर के सर पर बल्ले से हमला फटा सर दी जातिसूचक गाली रोहनिया पुलिस ने एससी एसटी सहित अन्य मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जाँच पड़ताल।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी भदवर अंतर्गत मंडाव गाँव के रहने वाले संजय कुमार कनौजिया ने रोहनिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 26 जून 2025 को मेरा पुत्र शिवम कुमार कनौजिया 14 वर्ष मंडाव खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहा था तभी खेल मैदान में मंडाव के रहने काले यस मौर्या आकर बगैर किसी बात का जातिसूचक गाली देने लगा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के बल्ले (बैट) से मेरे पुत्र के सर पर हमला कर दिया जिससे मेरा पुत्र लुहलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा जिसकी उपचार वीएनएस हॉस्पिटल में चल रही है के बाबत मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने हमलावर/आरोपी यस मौर्या के खिलाफ एससी/एसटी सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

