spot_img
36.3 C
Varanasi
Saturday, March 28, 2026

Buy now

spot_img

जिलाधिकारी ने राजातालाब तहसील में सुनी लोगों की फरियाद, 230 में से 8 शिकायतों का हुआ निस्तारण

रिपोर्ट:अजय कुमार गुप्ता

राजातालाब/-राजातालाब तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कुल 230 शिकायत पत्र प्राप्त हुए,जिसमें से मात्र 8 शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण हुआ।जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी। इस अवसर पर एडीएम सिविल सप्लाई,उपजिलाधिकारी राजातालाब,तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे जिलाधिकारी ने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp