एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-युवा ग्राम प्रधान अभय सोनकर का प्रयास लाया रंग दूधिया रोशनी से जगमग हुआ खुशीपुर गाँव पच्चीस स्ट्रीट लाइट व तीन हाई मास्क लाइट की मिली सौगात।प्राप्त जानकारी के अनुसार काशी विद्यापीठ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खुशीपुर में रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल के निधि से लगवाई गयी।

तीन हाई मास्क लाइट व ग्राम प्रधान खुशीपुर अभय सोनकर रचन ने ग्राम प्रधान निधि से पच्चीस स्ट्रीट लाइट,दूधिया रोशनी से जगमग होगा खुशीपुर गाँव ग्राम प्रधान के सराहनीय कार्य व अथक प्रयास की चहुँओर हो रही प्रशंसा।

वही ग्राम प्रधान अभय सोनकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मिनी सचिवालय (पंचायत भवन) में ओपन जिम,सामुदायिक शौचालय, सीसीटीवी कैमरा,पंचायत भवन कायाकल्प व चारदीवारी निर्माण सहित इंटरलॉकिंग,भीमराव अंबेडकर चारदीवारी निर्माण,ग्राम प्रधान निधि व जनता के सहयोग से मंदिर निर्माण इत्यादि विकास कार्य निरन्तर किया गया है आगे भी किया जायेगा।

शासन सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का ब्यापक प्रचार प्रसार कर उसका लाभ जनता तक पहुँचाना व गरीब असहायो की मदद करना प्रथम प्राथमिकता में शामिल है।

