रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा बुधवार को कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर उप निरीक्षक अजय मिश्रा (प्रभारी मीडिया सेल),

उप निरीक्षक मनीष मिश्रा (प्रभारी एसओजी)

उप निरीक्षक/तत्कालीन पीआरओ पुलिस आयुक्त वाराणसी दीपक कुमार

के स्थानान्तरण पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प-गुच्छ प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में उप निरीक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासनप्रियता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं आशा व्यक्त की कि वे अपने नए कार्यक्षेत्र में भी इसी कर्मठता,समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता से कार्य करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी,अपर पुलिस उपायुक्त लाइन श्रुति श्रीवास्तव,सहायक पुलिस आयुक्त लाइन ईशान सोनी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

