spot_img
17.2 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_img

एक ही भूमि का दो लोगो को किया गया सट्टा पीड़ित पहुँचा एसडीएम दरबार लगाया न्याय की गुहार एफआईआर दर्ज करने का किया माँग

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा थाना क्षेत्र के एक गाँव मे भू-स्वामी द्वारा एक ही भूमि को दो लोगो को सट्टा करने का मामला प्रकाश में आया है।एसडीएम राजातालाब के यहाँ पहुँच पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देते हुए लगाया न्याय की गुहार एफआईआर दर्ज कराने का किया माँग।प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा क्षेत्र के नैपुरा गाँव निवासी अरविंद कुमार सिंह ने बीते 20 अगस्त 2024 को अपने भूमि आराजी नम्बर 109 रकबा 0.192 हेक्टेयर में से अपना सम्पूर्ण वैधानिक अंश 1/12 एकबा 0.016 हेक्टेयर का रजिस्टर्ड सट्टा जंसा क्षेत्र के दीनदासपुर निवासिनी बेबी मौर्या पत्नी विनोद कुमार मौर्या को किया था जिसके बाद पुनः अरविंद कुमार सिंह द्वारा बगैर सट्टा समाप्त कराये आराजी नम्बर 109 सहित आराजी नम्बर 25 व 26 का सट्टा बीते 2 मई 2025 को जंसा के नैपुरा गाँव निवासी दीपेन्द्र प्रताप सिंह को कर दिया है जिसकी जानकारी होने पर सट्टा धारक पीड़ित विनोद कुमार मौर्या ने एसडीएम राजातालाब के यहाँ प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाने के साथ साथ एक ही भूमि को दो बार दो लोगो को सट्टा करने वाले भू-स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की माँग किया है।वही पीड़ित ने जंसा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रार्थना पत्र देने के बाद चौकी प्रभारी कस्बा जंसा आयुष ओझा फोन तक नही उठाते है और तो और हम पीड़ित का नम्बर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिये है।वही इस बाबत कस्बा चौकी प्रभारी जंसा आयुष ओझा का कहना रहा कि विनोद कुमार मौर्या नशे का आदि है शराब का सेवन करने के बाद वह गलत गलत सूचना देता रहता है जिसके कारण पुलिस परेशान होती है और रही बात सट्टा के बाबत मिले प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही न करना यह आरोप बेबुनियाद है दो दिन पूर्व विनोद का भाई आया था दोनों सट्टा धारक आपस मे वार्तालाप किये है और कार्यवाही कुछ दिनों के लिए स्थगित करने की बात कहकर गए है प्रथम पक्ष के सट्टा कैंसिलेशन के लिए द्वितीय पक्ष द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp