spot_img
12.1 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_img

आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल निपटाने के लिये थाना रोहनिया पर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक एसीपी ने की ताजियादारो से संवाद सुनी समस्याएं

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आगामी मोहर्रम एवं उर्स को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को रोहनिया थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने की वही प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह सहित समस्त चारो चौकी क्रमश गंगापुर के चौकी प्रभारी सत्यम तिवारी,मोहनसराय के चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राजपूत,भदवर चौकी प्रभारी सुमित पांडेय,अखरी चौकी प्रभारी विकास मौर्या भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान रोहनिया बाजार,गंगापुर,शहावाबाद,मोहनसराय,कुरुहुआ,गजाधरपुर,बछाँव,करसड़ा,अमरा खैरा चक,पण्डितपुर,हांसापुर,वन्देपुर सहित उन्नीस जगह के ताजियादारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ताजिया निकलने के परंपरागत मार्ग की जानकारी अधिकारियों को दी।इस बीच मोहनसराय व गंगापुर,अमरा खैरा चक के ताजियादारों ने ताजिया मार्ग पर कुछ समस्याएं अधिकारियों को बताई जिस पर उसे निस्तारण के लिए अधिकारी ने सम्बंधित चौकी प्रभारी को निर्देशित किया।

एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने बैठक के दौरान सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ताजिया की ऊंचाई शासन सरकार के गाइड लाइंस से अधिक नहीं होनी चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई नई परंपरा अथवा मार्ग नहीं बनाया जाएगा।यदि किसी ने परंपरा से हटकर नया मार्ग चुना तो संबंधित ताजियादारों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने भी कहा कि सभी ताजिया जुलूस परंपरागत मार्गों से ही निकाले जाये किसी भी सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों पर ध्यान ना दे आपसी भाई चारो के साथ अपना अपना पर्व मनाए किसी भी तरह के संदिग्ध ब्यक्तियो की जानकारी हम तक पहुँचाये वाद विवाद ना करे पुलिस आप सभी के साथ है और भ्रमण करती रहेगी।पीस कमेटी के बैठक में मुख्य रूप से छेदी खान मोहम्मद हसरुद्दीन बहादुर फारूक सिद्दीकी मुजीब कल्लू बनारसी सिराज खान समसुद्दीन अनीश खान शाहरुख खान कजुल मोहम्मद गुलाम मकबूल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp