spot_img
23.1 C
Varanasi
Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_img

वाहन चेकिंग अभियान:चौकी प्रभारी परमपुर पवन यादव ने बिना हेलमेट चालकों को दी चेतावनी लोगों से हेलमेट पहनने के लिए किया अपील सड़को से हटवाया गया अतिक्रमण

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चौकी प्रभारी परमपुर उप निरीक्षक पवन यादव द्वारा अकेलवा रिंग रोड अंडरपास के नीचे शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर जंसा अनिल कुमार शर्मा ने किया।इस दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई।बाइक चालकों से वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात,ड्राइविंग लाइसेंस एवं डिक्की की जांच की गई,जबकि चार पहिया वाहनों की डिक्की को भी खंगाला गया।बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई और हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई।कुछ मामलों में चालान भी काटा गया।

चौकी प्रभारी परमपुर पवन यादव ने बताया कि यह अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना है,लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर यह जरूरी हो गया है कि सभी दोपहिया वाहन चालक सुरक्षा के नियमों का पालन करें।उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन ना चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp