एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के भदरासी गाँव निवासी प्रदीप कुमार के खोये हुए मोबाईल फोन को थाना राजातालाब पर तैनात उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार द्वारा दो घण्टे में खोजकर किया गया पीड़ित को सुपुर्द मोबाईल फोन पाकर प्रदीप ने राजातालाब पुलिस का जताया आभार किया धन्यवाद ज्ञापित।प्राप्त जानकारी के मुताबिक भदरासी गाँव निवासी प्रदीप कुमार सब्जी लेने के लिए बुधवार को राजातालाब आया हुआ था सब्जी लेने के बाद उसका मोबाईल फोन नही मिल रहा था जिसके बाद पीड़ित

प्रदीप द्वारा थाना राजातालाब पर मोबाइल गिर जाने की सूचना लिखित रूप से दिया गया जिसके बाद थाना राजातालाब पर तैनात उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्वारा तत्काल मोबाइल फोन का लोकेशन निकालते हुए सब्जी के दुकान पर पहुँच मोबाईल बरामद कर पीड़ित प्रदीप को सौप दिया गया,तत्काल मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही करते हुए मोबाईल बरामद कर सुपुर्द करने की क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना रहा लोग राजातालाब पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा करते नजर आये।

