spot_img
11.8 C
Varanasi
Wednesday, February 4, 2026

Buy now

spot_img

गाजीपुर में गंगा का जलस्तर 64.690 मीटर पर पहुंचा, स्थिति स्थिर


 गाजीपुर, 06 अगस्त 2025 | प्रातः रिपोर्ट

गाजीपुर जनपद में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 64.690 मीटर दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA/EOC) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह जलस्तर खतरे के निशान (63.105 मीटर) से ऊपर है, परंतु वर्तमान में स्थिति को “स्थिर” (Stable) माना जा रहा है।

 आज सुबह के जलस्तर:

03:00 AM – 64.690 मीटर

04:00 AM – 64.690 मीटर

05:30 AM – 64.690 मीटर

 पिछले वर्षों की तुलना:

2021: 64.680 मीटर

2022: 64.390 मीटर

2024: 63.670 मीटर

इस वर्ष का जलस्तर अब तक के रिकॉर्ड में 2021 को पार कर गया है और उच्चतम बाढ़ स्तर (65.220 मीटर) के निकट पहुंच रहा है। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है, साथ ही तटीय क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है।

 जलस्तर मापदंड:

सामान्य: 59.906 मीटर

चेतावनी बिंदु: 62.100 मीटर

खतरा बिंदु: 63.105 मीटर

उच्चतम बाढ़ स्तर: 65.220 मीटर

 प्रशासन की अपील:
जनता से अपील की गई है कि वे बाढ़ संभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों की ओर समय रहते स्थानांतरित हों और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपदा से संबंधित सूचना या सहायता हेतु जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

– आपदा विशेषज्ञ
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA)
कलेक्ट्रेट, गाजीपुर

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp