एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जिस जगह से भारत के भविष्य की नींव तैयार हो रही है वहां आज बच्चे गंदगी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।हर सुबह मासूम कदम उम्मीद लेकर निकलते हैं कि शायद आज रास्ता साफ हो,लेकिन फिर वही बदबू,वही कीचड़ और वही डर…कहीं गिर न जाएं।विकास के वादों के बीच नगर पंचायत गंगापुर के लोगों की ज़िंदगी जैसे कहीं रुक गई है।वाराणसी के नगर पंचायत गंगापुर में रहने वाले लोग इन दिनों बुरी तरह परेशान हैं।

गांव का मुख्य रास्ता,जो अंदरूनी हिस्सों को जोड़ता है,वहां सीवर और नाले का गंदा पानी लगातार बहता रहता है,यही रास्ता एक सरकारी स्कूल के साथ आस पास कई विद्यालयों से होकर जाता है,जहां रोजाना नगर के दर्जनों बच्चे इसी गंदगी से होकर स्कूल पहुंचते हैं,कई बार बच्चे कीचड़ भरी सड़क पर बने गड्ढों में गिर भी जाते हैं क्योंकि पानी में गहराई का अंदाज़ा नहीं है।

स्कूल में पढ़ने वाला छात्र पीयूष,अंश,चंचल,आयुष,चन्द्रमा हर रोज इसी गंदे रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है।कई बार फिसलकर गिर गया हू।वही इसके साथ ही सरकारी स्कूली बच्चे भी इसी गंदे सीवर रास्ते हो कर जाते है।वही सूरज ने बताया कि यही हाल रहता है,स्कूल जाने का मन नहीं करता लेकिन मजबूरी है.”वहीं स्थानीय युवा प्रदुम्न प्रजापति ने बताया,जहां जलभराव होता है उसी जगह बिजली का पोल भी लगा हुआ डर लगता है कही करंट ना उतर जाए और सड़क पर गंदे सीवर का पानी लबालब हो जाती है।गड्ढे दिखाई नहीं देते और बच्चे गिर जाते हैं।

वही नगर स्थानीय लोग बताते है कि यह समस्या पुरानी है,उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार है,सभासद व नगर अध्यक्ष भाजपा के हैं पर नगर की हालत जस की तस है,वादे तो बहुत किए थे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और दिखता है।वही बरसात के मौसम में पूरे नगर के भीतर की सड़क आज भी जलभराव और गंदगी से भरी हुई है।नगरवासियों ने कई बार शिकायत की पर नतीजा शून्य रहा।

