spot_img
36.5 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026

Buy now

spot_img

पीएचसी प्रांगण में पौधरोपण कर नवजात शिशुओं के परिजन को पौध व ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट किया गया भेंट

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पर्यावरण संरक्षण के प्रति समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से वन महोत्सव सप्ताह के तहत हरहुआ पीएचसी के प्रांगण में चिकित्सक टीम ने पौधरोपण किया।साथ ही 1 से 7 जुलाई की अवधि में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के परिजनों को एक-एक पौधा देकर ग्रीन गोल्ड सरीफिकेट भेंट किया।

शनिवार को श्रीमती वंदना देवी पत्नी राजू निवासी औसानपुर,श्रीमती दीपा देवी पत्नी शुभम जायसवाल निवासी दुनियापुर,श्रीमती पूनम देवी पत्नी सोनू निवासी अटेसुआ को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार,डॉ नंद आसरे,एएनएम श्रीमती निर्मला त्रिपाठी व स्टाफ नर्स संजू यादव के द्वारा पौधे व प्रमाण पत्र भेंट किया गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता,अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव,ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक वसंत लाल श्रीवास्तव,फार्मासिस्ट राकेश कुमार,कार्यालय सहायक पंकज सिंह सहित पीएचसी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp