spot_img
29.9 C
Varanasi
Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_img

ग्रीष्मावकाश के बाद नए सत्र में बच्चों का तिलक लगाकर किया गया शिक्षकों द्वारा स्वागत

एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-बच्चे मन के सच्चे सारे जग के आंख के तारे…भाव से हरहुआ ब्लाक में बच्चों का स्कूलों में स्वागत हुआ।ग्रीष्मावकाश के बाद पहले दिन बच्चों के स्कूल पहुंचने पर तिलक लगाकर,पुष्प वर्षा एवं चॉकलेट वितरित कर शिक्षकों ने बच्चों स्वागत किया।बच्चों ने भी गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर अपनी शिक्षा पूर्ण कर आगे अपने अभिभावकों सहित विद्यालय का नाम रौशन करने का लिया संकल्प।हरहुआ ब्लाक के कुल 127 विद्यालयों में प्रथम दिन 65 से 70% उपस्थिती रही।अधिकतर विद्यालयों में कक्षा 1,2 एवं 3 के बच्चों के बीच निःशुल्क पुस्तक वितरित किया गया।विद्यालय में बच्चों के चहक से शिक्षकों में भी उत्साह देखा गया।

बच्चों ने मिड डे मील में चावल दाल व फल का स्वाद लिया मुर्दहा,दांदूपुर,भोपापुर,ऐढे हरहुआ,डिहवा,चक्का,भटौली,रोमा में हेडमास्टर व शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर संवाद किया।विद्यालय प्रांगण व कक्षाओं में साफ सफाई दिखी,तो कुछ जगह बरसात से कीचड़ रहा।मुर्दहा विद्यालय के कक्षा 5 के छात्र अंकित कुमार ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विद्यालय में सभी मित्र मिले खूब बाते किया और जमकर भोजन किया।वहीं कक्षा 5 की चांदनी कन्नौजिया ने अवगत कराया कि सखियों के साथ मिलकर समर कैम्प सहित घरों का हालचाल लिया जीभर के बात किया।स्वादिष्ट भोजन व फल खाने को मिला।प्राथमिक विद्यालय दादूपुर में डा शैलेन्द्र विक्रम सिंह प्रधानाध्यापक ने बच्चों को अनुशासन पर बल देते हुए नियमित विद्यालय आने तथा    डीबीटी के पैसे का शासन की मंशानुरूप सही उपयोग करने एवं शिक्षकों से बेहतर शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराने का आह्वान किया।उन्होने कहा कि विद्यालय का परिवेश सहज़ और बाल मैत्रिक रहे ताकि उन्हें घर की कमी न महसूस हो।शिक्षकों ने बच्चों को फूल भेंटकर आशीर्वाद दिया।खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार ने बच्चों के साथ साथ अभिभावकों शिक्षकों को प्रथम दिन पठन पाठन अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दी।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp