spot_img
31.5 C
Varanasi
Thursday, May 14, 2026

Buy now

spot_img

बच्चों का ग्रीष्मावकाश के बाद नए सत्र में स्वागत कर शिक्षकों ने मनाया अपना धर्म

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ग्रीष्मावकाश के बाद पहले दिन बच्चों के लिए स्कूल खुलने पर ड्रम की थाप,पुष्प वर्षा,तिलक एवं चॉकलेट वितरित कर शिक्षकों तथा माता समिति ने बच्चों का किया स्वागत।बच्चों ने भी गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर अपनी शिक्षा पूर्ण कर आगे अपने अभिभावकों सहित विद्यालय का नाम रौशन करने का लिया संकल्प।प्रथम दिन 65% उपस्थित रही।कक्षा 1,2 एवं 3 के बच्चों के बीच निःशुल्क पुस्तक वितरित किया गया,जिससे बच्चों में ख़ुशी का माहौल रहा तथा

विद्यालय में बच्चों के चहक से शिक्षकों में भी उत्साह देखा गया।प्रार्थना सभा में बच्चों तथा उनके माता पिता को सम्बोधित करते हुए डा शैलेन्द्र विक्रम सिंह प्रधानाध्यापक ने शिक्षा के महत्व और अनुशासन पर बल देते हुए नियमित विद्यालय आने तथा डी बी टी के पैसे का शासन की मंशानुरूप सही उपयोग करने एवं शिक्षकों से बेहतर शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराने का आह्वान किया।उन्होने कहा कि विद्यालय का परिवेश सहज़ और बाल मैत्रिक रहे ताकि उन्हें घर की कमी न महसूस हो।स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीतू सिंह,मधु सिंह,निधि सिंह,अजय सिंह,लीलावती देवी,अनूप कुमार,विभा सिंह,रसोईयाँ माता सहित माता समूह की अभिभावक सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp