spot_img
42.4 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026

Buy now

spot_img

तालाब में उतराये मिले शव की विकास कुमार के रूप में हुई शिनाख्त परिजनों में मचा कोहराम

एस के श्रीवास्तव विकास

मृतक विकास कुमार की फाइल फोटो।

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर चौकी अंतर्गत केसरीपुर स्थित भास्कर तालाब में मंगलवार को उतराए शव को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालवाया और उसकी पहचान लोहता निवासी विकास कुमार 25 वर्ष के रूप में की।सूचना पर परिजन रोहनिया थाने पर पहुंचे और वहां से शिवपुर पीएम हाउस पहुँचे।परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह मोबाईल वगैरह घर पर ही रखकर निकला तो हम सभी सोचे की काम के लिए निकला है।वह एक कार्टून के कारखाने में कार्य करता था तीन भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था माता छाया देवी पिता कुश लाल ने बताया कि रात्रि जब घर नहीं लौटा तो खोजबीन कर ही रहे थे की सूचना प्राप्त हुई की रोहनिया थाना क्षेत्र के केसरीपुर स्थित भास्कर तालाब में एक शव उतराया मिला है लेकिन जब रोहनिया पहुंचे तो शव को शिवपुर मर्चरी हाउस में भेजा जा चुका था तथा परिजन वहां पहुंचकर शव की शिनाख्त की।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट का निशान नही पाया गया था पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp