spot_img
37.1 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026

Buy now

spot_img

ट्रक के चालक-खलासी का अपहरण कर लिए थे बीस हजार चार आरोपी को मिर्जामुराद पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

रिपोर्ट:अजय तिवारी

मिर्जामुराद/-मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और चालक का अपहरण कर धमका कर 20 हजार रुपये लेने के मामले में शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाने के मोहल्ला पट्टन के मिथिलेश उर्फ मनोहर ठाकुर व राजीव शर्मा, मोहल्ला बनकटवा के अरविंद चौहान और अमहिया गांव के विनीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई अटिंगा कार बरामद की गई है।बलिया जिले के सिधागर गांव निवासी ट्रक चालक वकील यादव ने मिर्जामुराद थाने में गत 18 जून को तहरीर दी थी। वकील ने पुलिस को बताया था कि 17 जून की रात वह ट्रक से बलिया में मिट्टी गिराकर वापस सोनभद्र जा रहा था। रात लगभग 2.15 बजे रखौना ओवरब्रिज के पास उसके ट्रक से एक अर्टिगा कार को हल्की टक्कर लग गई।इससे नाराज अर्टिगा सवार लोगों ने खलासी को पीट कर 60,000 रुपये की मांग की। रुपये न देने पर दोनों को कार में बैठाकर गोरखपुर ले जाया गया। वहां खलासी के खाते से 20,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर दोनों को छोड़ दिया। जब वह ट्रक पर आया तो डिग्गी में रखे दो लाख रुपयेभी गायब थे। इस संबंध में डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से सात आरोपियों को चिह्नित किया गया।पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी तो उनमें से चार खुद मिर्जामुराद थाने आकर सरेंडर कर दिए। पुलिस की पूछताछ ही में आरोपियों ने बताया कि वह अपने कार में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए 20 हजार रुपये जबरन ट्रक के चालक और खलासी से लिए थे। जब उन्हें लगा कि उनसे गलती हो गई है तो उन्होंने ट्रक चालक और खलासी का पैसा वापस कर दिया था। डीसीपी गोमती जोन ने कहा कि तीन अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। ब्यूरो

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp