spot_img
33 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026

Buy now

spot_img

कार बाइक के टक्कर में दो की हालत गम्भीर अस्पताल में भर्ती चालक सहित वाहन नम्बर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुटी रोहनिया पुलिस

एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के औढे स्थित बिना पब्लिक स्कूल के पास बीते बुधवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई थी मौके पर पहुँची पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से दोनो को एम्बुलेंस के जरिये ट्रॉमा सेंटर बीएचयू भेजा गया।जिसके बाद परिजनों ने दोनों घायलों को घर के समीप भदवर स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहाँ उसकी उपचार चल रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक औढे स्थित निजी स्कूल के समीप बीते बुधवार को हेरिटेज हॉस्पिटल से वापस घर जाते समय औढे निवासी बाइक सवार गौरव दुबे व योगेश कुमार सिंह को चार पहिया कार संख्या UP 65 BQ 9069 को चला रहे चालक मनोज कुमार निवासी नई बस्ती पांडेयपुर/लालपुर ने जोरदार टक्कर मार दिया था जिसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगो के मदद से दोनों को ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया जिसके बाद सुविधाओं को देखते हुए घायलों के परिजनों ने दोनों को भदवर हेरिटेज हॉस्पिटल लाकर भर्ती कराये जहाँ दोनों का उपचार चल  रहा है।आपको बता दे कि योगेश कुमार सिंह की गुरुवार को तो गौरव दुबे का शुक्रवार को ऑपरेशन हुआ है,दोनों की हालत गम्भीर बताई गयी।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह का कहना रहा कि घायल के चचेरे भाई किशन दूबे द्वारा मिली तहरीर के आधार पर वाहन नम्बर व चालक मनोज कुमार के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

417FansLike
98FollowersFollow
689SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp