रिपोर्ट:अजय तिवारी

मिर्जामुरा/- हरपुर गांव में शनिवार शाम पावर लूम मशीन में काम कर रही महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि संजू देवी (42) घर पर लगे पावर लूम मशीन में काम कर रही थी। अचानक करंट उतरने से चपेट में महिला आ गई। परिवार वालों ने एक निजी चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

